मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र के बखरा गांव स्थित वार्ड 20 में शनिवार को पूर्व की रंजिश में एक गुट के लोगों ने घर में घुसकर दंपती से मारपीट की। स्थानीय लोगों ने लक्ष्मण राम और उनकी पत्नी संगीता देवी को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में लक्ष्मण राम ने गांव के ही श्रीनारायण राम समेत चार नामजद एवं पांच अज्ञात के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...