Muzaffarpur News: पूर्व की रंजिश में दंपती सहित तीन को पीटा
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। थाना क्षेत्र के साढ़ा डंबर ओझा टोला गांव में पूर्व की रंजिश में त्रिभुवन ओझा के घर पर हमला कर दिया। मारपीट में दंपती सहित तीन लोग घायल हो गए। जख्मी त्रिभुवन ओझा, उनकी पत्नी एवं भतीजी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस संबंध में त्रिभुवन ओझा ने गांव के ही अंकित कुमार, प्रिंस राज समेत पांच नामजद एवं आधा दर्जन पर थाना में आवेदन दिया है। बताया कि दरवाजे के पास दुकान पर बैठे थे, तभी आरोपित पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर मारपीट की। बचाव में आई पत्नी और भतीजी से भी मारपीट की गई। मारपीट के दौरान गले से चेन और नकदी छह हजार रुपए निकाल लिए। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.