मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना के झपहां ओवरब्रिज के निकट पूजा स्थल पर दीया जलाने गई रीता देवी का बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र व ढोलना झपट लिया। महिला गंगटी-विशुनपुर गांव की रहने वाली है। उसने 22 अक्तूबर को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 19 अक्तूबर की शाम लगभग 5.51 बजे वह अपने घर से लगभग दो सौ फीट दूर स्थित पूजा स्थल पर दीया जलाने गई थी। वहां से घर लौट रही थी। उसी समय एक बाइक से दो युवक वहां पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने गले से मंगलसूत्र व ढोलना झपट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तब तक दोनों भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...