Muzaffarpur News: पूजा पंडालों के पास जर्जर तार बदले जाएंगे, 11 केवी लाइन में लगेंगे सेपरेटर
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ को लेकर बिजली विभाग ने निर्बाध और सुरक्षित आपूर्ति की तैयारी तेज कर दी है। मुजफ्फरपुर पूर्वी विद्युत कार्यपालक अभियंता श्रवण कुमार ठाकुर ने बताया कि पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिजली संरचनाओं की जांच व मरम्मत कराई जा रही है। जर्जर तार बदलने, ढीले तारों की सेगिंग ठीक करने और संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया गया है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने बुधवार के अंक में 'हाई वोल्टेज तारों और बिजली ट्रांसफॉर्मरों के पास पूजा पंडाल' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसपर विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है। 11 केवी लाइनों में जरूरत के अनुसार सेपरेटर लगाए जाएंगे। पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरने वाली लाइनों की गार्डिंग होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.