Muzaffarpur News: पुल की रेलिंग से बाइक टकराई, युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: कटरा, एक संवाददाता। मझौली-चोरौत एनएच-527 पर राजाडीह के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई। इसमें दरगाह निवासी बैजू ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र दिनेश ठाकुर की मौत हो गई, जबकि उसी गांव के बृजमोहन दास का 28 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र दास घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कटरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। ले जाने के दौरान दिनेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दोनों भूसरा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान राजाडीह के समीप पुल की रेलिंग से बाइक टकरा गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.