Muzaffarpur News: पुलिस बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह का साइबर शातिर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के एक और साइबर शातिर प्रिंस कुमार को पुलिस ने शनिवार रात बांका से गिरफ्तार किया। शातिर प्रिंस ने नौ राज्यों से 14 लोगों से साइबर ठगी की राशि अपने बैंक खाते में मंगाई थी। इसके खाते में साइबर फ्रॉड से मंगाए गए दो लाख 64 हजार रुपये होल्ड करा दिया है। उसे पीड़ितों को वापस कराने की कवायद की जा रही है।
डिजिटल अरेस्ट कर रागिनी देवी से ठगी साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि हाल में सीबीआई व पुलिस बनकर डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी। साहेबगंज में रह रही गोपालगंज के पकड़ी निवासी रागिनी देवी को बीते 14 व 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से शातिरों ने फोन किया। खुद को सीबीआई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.