Muzaffarpur News: पुलिस पाठशाला में लगे शिविर में 221 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हौली बीएमपी-छह की ओर से शनिवार को मुजफ्फरपुर पुलिस पाठशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 221 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज किया गया। मरीजों की शुगर, बीपी व खून जांच के साथ गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया। निःशुल्क दवा का भी वितरण हुआ। शिविर में पहुंचे दंपतियों को परिवार नियोजन की सलाह दी गई और किट का वितरण किया गया। शिविर को सफल बनाने में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सलाहकार समिति की सदस्य नसीमा खातून, पाठशाला के शिक्षक मो. आरिफ ने सहयोग दिया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. नीतीश कुमार, दीपक कुमार, नितिन कुमार, सरफराजुद्दीन, अमित कुमार, लक्ष्मी कुमारी, सीमा कुमारी, सविता कुमारी और स्मृति कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.