मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। पुलिस पर हमला मामले में फरार चल रहे आरोपित नितेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वह डुमरी रोड का रहने वाला है। सदर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात छापेमारी कर उसे पकड़ा। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि आरोपित पुलिस पर हमला मामले में दो साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही थी। पूछताछ के बाद मंगलवार को पकड़े गए आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...