Muzaffarpur News: पुलिस पर हमला में पांच और आरोपित गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र के बड़गांव में बीते फरवरी माह में पुलिस टीम पर हमला मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात पांच और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 13 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से अन्य आरोपितों में दहशत है। पीयर थानेदार ने बताया कि बड़गांव निवासी मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार व मो. इदरीश, नूनफारा निवासी पंकज सहनी और करैला निवासी अजय सहनी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले में अब तक 18 आरोपित जेल भेजे जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.