मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने 106 लोगों को खोया मोबाइल वापस लौटाया। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी पीड़ितों को पुलिस ऑफिस में बुलाकर उनके मोबाइल लौटाए। महीनों पूर्व खोए मोबाइल को दोबारा पाकर लोगों के चहेरे खिल उठे। एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष 745 लोगों को उनका खोया मोबाइल तलाश कर पुलिस टीम ने वापस लौटाया। इसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: दो साल में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक का मोबाइल फोन बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...