Muzaffarpur News: पुलिस के पीछा करने पर पिस्टल और बाइक छोड़ भागे बदमाश
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: गोरौल,हिसं। सोंधो गोला के समीप किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे तीन बाइक पर सवार सात बदमाश पुलिस को देखकर बाइक घुमाकर भाग गए। पुलिस के पीछा करने पर भानपुर वरेवा गांव स्थित एक चिमनी के पास बदमाशों ने एक बाइक छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने एक बाइक, कट्टा एवं गोली बरामद की है। गोरौल थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि जब्त बाइक संभवत: लूटी गई प्रतीत हो रही है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। बताया कि 20 जुलाई को लालगंज थाना क्षेत्र के लखन सराय गांव के निकट मिल्क पार्लर बंद कर घर लौट रहे बेलसर थाने के मझौली निवासी दीपक कुमार से बदमाशों ने बाइक व तीन हजार रुपए लूट लिए थे। मामले में दुकानदार ने सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.