मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। दुर्गापूजा के दौरान जिला पुलिस की ओर से शुरू की गई नि:शुल्क रात्रि बस सेवा से 446 यात्रियों ने सुरक्षित सफर किया। 14 से 22 अक्तूबर तक संचालित इस सेवा का पहला चरण सफल रहा। पुलिस के अनुसार, बस प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक चलाई गई। यात्रा के दौरान यात्रियों को यातायात नियमों, आपातकालीन सहायता और सतर्कता से संबंधित जागरूकता पैम्फलेट भी बांटे गए, ताकि जरूरत पड़ने पर वे पुलिस की मदद ले सकें। इस पहल की यात्रियों और आम लोगों ने सराहना की। दुर्गापूजा में मिली सफलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान भी यह सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 से 17 नवंबर तक प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक नि:शुल्क बस सेवा संचालित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्...