Muzaffarpur News: पुलिस की चौड़ाई बढ़ाने के लिए एनएचएआई को ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गायघाट सामाजिक मंच के प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित एनएचएआई के प्रधान कार्यालय में अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा। इसमें जिले के मझौली-चोरौत एनएच-527सी पर भदई चौक और दरगाह चौक के बीच पुरानी सिंगल पुलिया की जगह चौड़ी पुलिया बनाने की मांग की गई।मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि सिंगल पुलिया की वजह से अक्सर हादसे हो रहे हैं। अब तक 10 से 15 लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद पुलिया की चौड़ाई नहीं बढ़ाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कंचन मिश्रा और प्रधान महासचिव शिव शुक्ला शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.