Muzaffarpur News: पुलिसकर्मी बताकर चेन व अंगूठी लेकर फरार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- Muzaffarpur News: सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शातिरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासनिक महकमा के निर्देश का हवाला देकर छीना-झपटी कर रहे हैं। बखरा गुदरी बाजार के समीप सोमवार की दोपहर बाइक सवार दो उचक्के खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए। चेन और अंगूठी की कीमत 4.30 लाख से अधिक बताई जा रही है। इस संबंध में मधुबन निवासी अनिल कुमार सिंह ने सरैया थाना में आवेदन दिया है। बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 11:42 बजे बाइक से बखरा गुदरी बाजार के समीप से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रुकने का इशारा किया। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि एसपी साहब का निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोने के आभूषण पहनकर नहीं चले। इसके बाद दोनों उचक्कों ने करीब 20 ग्राम की सोने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.