Muzaffarpur News: पुरुष में लोहिया तो महिला वर्ग में आरएलएसवाई कॉलेज चैंपियन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मेजबान कॉलेज व महिला वर्ग में आरएलएसवाई कॉलेज ने खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के फाइनल में लोहिया कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएलएसवाई कॉलेज को 3-1 से पराजित किया। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में आरएलएसवाई की खिलाड़ियों ने मेजबान कॉलेज को 3-0 से हराकर चैंपियन बनी। विश्वविद्यालय खेल परिषद के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी। मौके पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार, आयोजन सचिव डॉ. अब्दुल अजीज आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.