Muzaffarpur News: पुराने विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के नरहर गांव में रविवार सुबह पुराने विवाद में दो गुट भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बोचहां सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में सरोज कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। सरोज ने बताया कि उसकी मां का बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। सिर पर कुल्हाड़ी से वार करने का प्रयास किया गया। घर में घुसकर नकदी एवं आभूषण लूट लिए। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन मिला है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.