मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी। थाना क्षेत्र के सोहीजन गांव में मंगलवार रात पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में सोहिजन गांव निवासी भोला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, मनकी गांव निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ हाथ में धारदार हथियार लेकर पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर भोला सिंह पर हमला कर दिया। हमले में उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही हथौड़ी अपर थानेदार सुमन सौरभ दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को हिरासत में ले लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...