मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की वासुदेवपुर सराय पंचायत के रसूलपुर गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद में युवक ने दोस्त को गोली मार दी। आनन-फानन में ग्रामीणों ने रसूलपुर निवासी गन्नीलाल साह के 23 वर्षीय सूरज कुमार साह को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। गोली सूरज की दाहिने जांघ में लगी है। सूरज को घर से बुलाकर ले गया था। वारदात के बाद आरोपित मनीष कुमार फरार हो गया। दहशत फैलाने की नीयत से आरोपित ने हवाई फायरिंग की। सूचना पर थानेदार, दारोगा कुणाल कुमार और पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि पड़ोसी मनीष कुमार से सूरज का पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार को दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान मनीष ...