मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी, एसं। डकरमा गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में श्यामसुंदर सहनी (42) का सिर फट गया। खून से लथपथ श्यामसुंदर का गांव में प्राथमिक उपचार कराया गया। उसके सिर में सात टांके लगे हैं। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए युवक को बोचहां सीएचसी में भर्ती कराया है। मामले को लेकर श्यामसुंदर ने हथौड़ी थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के तीन लोगों को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपितों से विवाद चल रहा है। बताया कि वह घर से निजी कार्य के लिए खनुआ चौक जा रहा था, तभी आरोपितों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर रॉड से हमला कर दिया। वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...