मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के साढ़ा जहांगीरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक गुट के लोगों ने महिला नीलम देवी की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। मामले में जख्मी  नीलम ने गांव के महेश मांझी, मुकेश मांझी, संजय कुमार, किशन कुमार को आरोपित करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...