मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 14 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र के रजवाड़ा में बुधवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों गुटों के छह लोग जख्मी हो गए। जख्मी में 54 वर्षीय पूर्व मुखिया हीरा पासवान, उनकी पत्नी 50 वर्षीय इन्द्रज्योति देवी, पुत्र 23 वर्षीय अखिलेश कुमार, 32 वर्षीय चुन्नू पासवान तथा दूसरे गुट के 46 वर्षीय कवींद्र किशोर यादव, 45 वर्षीय वीरेंद्र यादव शामिल है। सभी का सीएचसी में इलाज कराया गया। मामले में दोनों गुटों की ओर से थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया गया है। दारोगा कुणाल कुमार ने घटना की छानबीन की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...