Muzaffarpur News: पुरानी गुदरी में पाइप फूटा, दो दिन से पानी बंद
मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नगर निगम के वार्ड 40 के पुरानी गुदरी इलाके में जलापूर्ति पाइपलाइन दो दिनों से फूटी हुई है। पुरानी गुदरी रोड को शुक्ला रोड से जोड़नेवाली सड़क के मुहाने पर पाइप फूटने से तेज गति से पानी बह रहा है। कई इलाकों में कम दबाव के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण पुरानी गुदरी रोड इलाके में जलापूर्ति का संकट बना हुआ है।स्थानीय मो. एहतेशाम, चांदनी देवी, सुगिया देवी आदि ने बताया कि इसकी सूचना स्थानीय पार्षद के अलावा नगर निगम की जलकार्य शाखा को दी गई है। लेकिन, जलकार्य शाखा के कर्मी शिकायत दर्ज कर चुप्पी साध लिए हैं। इस कारण तीन हजार से अधिक आबादी को पीने के पानी के जूझना पड़ रहा है। वहीं, जलकार्य शाखा की प्रभारी सह सहायक अभियंता ने कहा कि इसे गुरुवार तक ठीक करा लिया जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.