मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के मुस्तफागंज में शनिवार को पूर्व विधायक जगदेव प्रसाद की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूला-माला अर्पित कर उन्हें याद किया। सम्राट अशोक क्लब की ओर से आयोजित समारोह में पूर्व मुखिया शिवचंद्र प्रसाद ने कहा कि जगदेव बाबू पिछड़े, शोषितों व दलितों के लिए जीवन प्रयंत संघर्ष करते रहे। मौके पर क्लब के जिलाध्यक्ष राज प्रकाश, पूर्व पंसस विनोद प्रसाद, ज्वाला सिंह, डॉ. कृष्ण मुरारी उर्फ रामू, नरेश सावन, विजय प्रसाद मौर्य, आदित्य प्रकाश, गिरजानंदन प्रसाद, छट्ठू प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अभिषेक सम्राट, मो. *इस्लाम, रतन रंजन और इन्द्रदेव प्रसाद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शहादत दिवस पर याद किए गए जगदेव प्रसाद यह भी पढ़ें- जगदेव प्रसाद की पुण्यतिथि पर जद...