मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नीतीश्वर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के संस्थापक नीतीश्वर प्रसाद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि बुधवार को कॉलेज प्रांगण में उनकी प्रतिमा अनावरण कर मनाई गई। कार्यक्रम में कॉलेज के सचिव सामंत कुमार, कोषाध्यक्ष राज वत्स, प्राचार्य पवन कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक डॉ. संतोष कुमार, एनएमसी शाखा प्रबंधक आर्यन भारद्वाज, चंदन कुमार आदि ने प्रतिमा का अनावरण कर पुण्यतिथि मनाई। कॉलेज के सदस्य, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...