मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र की बंदरा पंचायत के वार्ड-7 में शनिवार से बिजली आपूर्ति ठप है। ट्रांसफॉर्मर जलने के तीसरे दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को उपभोक्ताओं ने बंदरा बिजली आपूर्ति शाखा पहुंचकर हंगामा किया। बताया कि भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इधर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक रंजन ने बताया कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर जला है। बदलने की कवायद की जा रही है। मंगलवार से आपूर्ति बहाल हो जाएगी। यह भी पढ़ें- Noida News: चार दिन बाद भी नहीं बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...