मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, सोमनाथ सत्योम। शहर में पाइपलाइन से रसोई गैस (पीएनजी) पहुंचाने की प्रक्रिया अब तेज होगी। राज्य सरकार ने शहरी गैस वितरण नेटवर्क के विस्तार के लिए प्रावधान तय किए हैं। इसके तहत पीएनजी कनेक्शन देने के लिए 90 दिनों की समय सीमा निर्धारित की गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई, अनुमति और खुदाई के बाद मरम्मत की व्यवस्था के नियम भी तय किए गए हैं। इससे गैस कनेक्शन के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: लोगों को मिला रसोई गैस से छुटकारा, पहुंचेगी पीएनजीपीएनजी कनेक्शन की समयसीमा मुजफ्फरपुर में पीएनजी कनेक्शन देने की रफ्तार काफी धीमी है। कई उपभोक्ताओं के आवेदन दो-दो साल से लंबित हैं। कई ऐसे इलाके भी है जहां मुख्य सड़कों तक पाइन...