मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। ईशा छपरा चौक से कबाड़ की दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यवसायी पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया। 20 हजार नकद और मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 50 वर्षीय मो. खुर्शीद आलम को सीएचसी पहुंचाया। मामले को लेकर व्यवसायी ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें ग्रामीण रवि श्रीवास्तव समेत दो अज्ञात को आरोपित किया है। एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर और थानेदार सुनील कुमार ने व्यवसायी से पूछताछ की। व्यवसायी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में सुनसान जगह पर पिस्टल की बट से हमला कर जख्मी कर दिया। 20 हजार नकद और दो मोबाइल लूट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...