Muzaffarpur News: पिता-पुत्र में भिड़ंत, पिस्तौल तान देने का आरोप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नगर थाना क्षेत्र के सोनरपट्टी मोहल्ले में रहने वाले एक आभूषण व्यवसायी पिता-पुत्र में भिड़ंत हो गयी। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने ही पुत्र पर पिस्तौल तान देने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान वहां पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। सूचना पर नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर जमी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.