Muzaffarpur News: पिटाई से घायल चालक की मौत, आरोपित के दरवाजे पर शव फूंकने को अड़े
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- Muzaffarpur News: बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। गरहां थाना क्षेत्र के मुरादपुर भरत में 18 सितंबर को एक पानी प्लांट में पिटाई से घायल युवक ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक मुरादपुर भरत निवासी 40 वर्षीय अशोक सहनी था। वह प्लांट में चालक था। पोस्टमार्टम से शव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आरोपित प्लांट संचालक के दरवाजे पर शव फूंकने के लिए अड़ गए। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। परिजनों पानी प्लांट संचालक पर हत्या का आरोप लगाया है। हंगामा की सूचना पर दारोगा विजय पाल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद मुखिया बैजू राय, पूर्व मुखिया भरत राय, मुखिया संघ अध्यक्ष के पति सरोज सहनी, पूर्व जदयू अध्यक्ष रामएकबाल सिंह, पूर्व जिला पार्षद रंजीत राय सह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.