मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पारा लीगल वालेंटियर (पीएलवी) आमलोगों व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बीच की कड़ी हैं। समाज के पिछड़े व वंचित वर्गों को सामाजिक समता एवं विधिक समानता दिलाने में उनकी महती भूमिका है। उनका काम सिर्फ कानूनी जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि कानून के तहत मिलने वाले लाभ को लोगों तक पहुंचाना है।

जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन ये बातें जिला जज श्वेता कुमारी सिंह ने कही। वे मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से एसकेजे लॉ कॉलेज, गन्नीपुर में प्रमंडल स्तर पर पीएलवी के लिए आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के उद्घघाटन को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में तिरहुत प्रमंडल के छह जिलों के 326 पीएलवी शामिल हुए। इसमें वैशाली, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी व मुजफ्फरपुर के पीएलवी ...