Muzaffarpur News: पिकअप से कुचलकर 10 साल की बच्ची की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: हथौड़ी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पितौझिया गांव में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे एनएच-22 पर बेकाबू पिकअप ने बच्ची को कुचल दिया। इसमें पितौझिया निवासी पुंज बिहारी की 10 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। ठोकर मारने के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने लिए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया।ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप काफी तेज गति से सीतामढ़ी की ओर जा रही थी। इस संबंध में काजल की मां बबीता देवी ने थाना में आवेदन दिया है। इसमें पिकअप नंबर का जिक्र किया है। थानेदार सत्यनारायण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.