मुजफ्फरपुर, नवम्बर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पानापुर ओपी अध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी ने यह कार्रवाई डीएम के प्रतिवेदन पर की है। विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया गया है। वहीं, डीआईयू में तैनात एसआई शिवशंकर सिंह को पानापुर ओपी का अध्यक्ष बनाया गया है।एसएसपी के अनुसार, 13 अक्तूबर को सीएमआर गोदाम कांटी से टीपीडीएस गोदाम कांटी के लिए सरकारी चावल से लदा ट्रक किशुन नगर ढाला स्थित गणपति धर्मकांटा के पास एक टाटा मैजिक/पिकअप पर अवैध रूप से अनलोड किया जा रहा था। पुलिस गश्ती दल ने संदेह के आधार पर दोनों वाहनों और चालक को पानापुर ओपी लाया।आरोप है कि पिकअप वाहन को बिना थाना दैनिकी में वैध प्रविष्टि किए और बिना विधिक कार्रवाई के मुक्त कर दिया गया। वहीं, खाद्यान्न लदे ट्रक को थाना परिसर के बाहर...