मुजफ्फरपुर, सितम्बर 12 -- Muzaffarpur News: गायघाट। महेशवारा मंदिर के पास से शुक्रवार की रात पुलिस ने केला लदी पिकअप वैन से 89 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। बताया जाता है कि पिकअप वैन से शराब उतारी जा रही थी। सूचना के आधार पर बेनीबाद पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त कर ली। पुलिस की गाड़ी को देखते ही तस्कर फरार हो गए। बेनीबाद थानेदार धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...