Muzaffarpur News: पिकअप पर लोड 563 बोतल विदेशी शराब बरामद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। बाजार स्थित गांधी चौक के समीप मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर केला लोड पिकअप से 563 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों में पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाने के कढ़ान निवासी सुकेश यादव तथा साहेबगंज बाजार के प्रतापपट्टी वार्ड तीन निवासी अजय कुमार शामिल हैं। दारोगा कुणाल कुमार ने बताया कि पिकअप पर लदे केले के बीच शराब की बोतलें छुपाकर रखी गई थी। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.