Muzaffarpur News: पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, छह घायल
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: कांटी। एनएच-27 पर रविवार को छिन्नमस्तिका मंदिर के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए, इनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद पिकअप लेकर चालक भाग गया। घायल अरुणा कुमारी, ममता कुमारी, संगीता देवी, मुकेश कुमार, चंचल कुमारी, गीता देवी, राजेश साह मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के रहनेवाले हैं। वे लोग गोपालगंज स्थित थावे मंदिर जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.