Muzaffarpur News: पिकअप की ठोकर से घायल छात्र ने दम तोड़ा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुरौल,एक संवाददाता। मालपुर अग्रेल गांव में सोमवार की रात पिकअप की ठोकर से घायल छात्र ने मेडिकल में दम तोड़ दिया। मृतक बिशनपुर श्रीराम पंचायत के खासपट्टी यथुनाथपुर निवासी पप्पू कुमार का पुत्र दीपांशु कुमार (18) था। वह मालपुर अग्रेल स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। दीपांशु मुरौल उमावि में इंटरमीडिएट का छात्र था। परिजनों ने बताया कि दीपांशु कुमार घर के सामने दोस्त से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। सूचना पर पहुंची मुरौल ओपी पुलिस ने पिकअप जब्त कर ली। ओपी प्रभारी लखेंद्र कुमार महतो ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.