Muzaffarpur News: पार्किंग से सीधे प्लेटफॉर्म पर इंट्री नहीं, जलजमाव से यात्री परेशान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। यात्री सुविधाओं के तमाम दावे मुजफ्फरपुर जंक्शन पर जमीनी हकीकत के सामने फेल नजर आ रहे हैं। इस कारण पार्किंग से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर है। सीटीबी के पास पार्किंग की जगह उपलब्ध होने के बावजूद कार-बाइक सर्कुलेटिंग एरिया में खड़ी कराई जा रही है। पार्किंग से प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का कोई सीधा रास्ता तक नहीं है। इससे जंक्शन आने वाले यात्रियों को करीब पांच सौ मीटर स्टेशन रोड में पैदल कीचड़, धूल और गंदगी के बीच से होकर गुजरना होता है। बारिश होने पर परेशानी और बढ़ जाती है।
पार्किंग की समस्या रेलवे ने सीटीबी के पास पार्किंग के लिए ठेकेदार को जगह दी गई है, लेकिन उसे सीधे स्टेशन से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.