मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। बाबा गरीबनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालु की बाइक मुजफ्फरपुर क्लब में बनाए गए पार्किंग से चोरी हो गई। मामले में पीड़ित मनीष कुमार सिंह ने सोमवार को नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बाबा गरीबनाथ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। प्रशासन के निर्देश के अनुसार, उन्होंने अपनी बाइक मुजफ्फरपुर क्लब परिसर में बनाए गए पार्किंग स्थल पर खड़ी की थी। दर्शन के बाद सुबह करीब पांच बजे जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...