मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: पारू। मंगुरहिया पंचायत के हीरापुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने मवेशी लोड पिकअप को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप पर मवेशी देखकर रुकवाया। चालक से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पिकअप जब्त कर ली गई है। छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...