Muzaffarpur News: पारू में बिजली के 65 पोल से तार काटे
मुजफ्फरपुर, जुलाई 24 -- Muzaffarpur News: पारू। चकिया गांव स्थित चौर से गुरुवार की रात चोरों ने 65 पोल से बिजली के तार काट लिए। वाया जगदीशपुर पंचायत के उपमुखिया अरुण कुमार और ग्रामीण मदन भगत ने बताया कि तार के काटने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो गया। बताया कि बारिश नहीं होने से किसान बोरिंग से खेत की सिंचाई करते हैं। तार लगाकर शीघ्र बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होगी तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। इधर, जेई ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.