Muzaffarpur News: पारू में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग घायल
मुजफ्फरपुर, जुलाई 12 -- Muzaffarpur News: पारू। जाफरपुर-बसैठा मुख्य मार्ग पर फुलाढ़ शिवमंदिर के पास रविवार शाम बाइक की ठोकर से बुजुर्ग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कोइरिया खास निवासी रामायण सहनी (60) को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉ. जितेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फुलाढ़ शिवमंदिर चौक के पास बाइक खड़ी कर रामायण सहनी खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाइक की ठोकर से अधेड़ जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.