Muzaffarpur News: पारू में बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: पारू। छाप गांव में रविवार की रात चोरों ने बंद घर से हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर गृहस्वामी कृष्णमोहन शर्मा ने सोमवार को थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे परिवार के साथ मुजफ्फरपुर शहर में रहते हैं। उनकी मां घर पर रहती हैं। दो दिन पहले मां की तबीयत खराब होने पर डॉ. से दिखाने के लिए शहर ले गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला काट कर आभूषण, नकद 22 हजार और बर्तन की चोरी कर ली। पड़ोसी अनिल ठाकुर के घर से मोबाइल की चोरी कर ली। वहीं, जगरनाथ सिंह के घर से आभूषण की चोरी कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.