मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवरिया-अंबारा मार्ग पर फुलाढ़ मंदिर चौक के पास शनिवार शाम दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉ. एफ. रहमान ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के पंदेह गांव निवासी मो. कलाम का 20 वर्षीय पुत्र फिरोज और गोकुला गांव निवासी विनोद महतो का 24 वर्षीय पुत्र ऋतिक कुमार है। फिरोज की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...