Muzaffarpur News: पारू में गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: पारू। ग्यासपुर गांव स्थित आटा चक्की की दुकान में मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर एक किलो 400 ग्राम गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर ग्यासपुर निवासी रोशन कुमार है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपित आटा चक्की दुकान की आड़ में गांजा की तस्करी करता है, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। बताया कि तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.