मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- Muzaffarpur News: पारू (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। थाने क्षेत्र के देवरिया-जगिरिया मुख्य मार्ग में ब्रह्मपुरा खखन गांव के पास रविवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने जलाभिषेक करने बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे 25 वर्षीय युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पारू थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला और देवरिया थानेदार दलबल के साथ मौके पहुंचे और मामले की जांच की। पारू थानेदार ने बताया कि मृतक थाने क्षेत्र के गोसाई टोला गांव निवासी रवींद्र सिंह के पुत्र गोलु कुमार (25) है。 यह भी पढ़ें- Dhanbad News: आपसी विवाद में युवक को मारी गोली, रिम्स रेफरघटना का विवरण बताया जा रहा है कि रविवार शाम 60 कांवरियों की टीम देवरिया थाने क्षेत्र के धरफरी गांव के पास गंडक (नारायणी) नदी से जलबोझी कर गरीबनाथ धाम जा रही थी।...