मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में मंगलवार को करंट लगने से ग्रामीण सुमन कुमार साह की 32 वर्षीय पत्नी चंदा देवी जख्मी हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पारू सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर की साफ-सफाई के दौरान चंदा को करंट लगा और वह जख्मी हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...