मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। पारू में 701 एकड़ भूमि पर विकसित किए जाने वाले औद्योगिक क्षेत्र के लिए अधिग्रहित भूमि के रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। पारू अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित विशेष शिविर में मौजा चतुरपट्टी के रैयतों ने अपनी जमीन का कागजात सौंपा। इसमें जमीन से संबंधित अद्यतन लगान रसीद, खतियान की कॉपी, आपसी बंटवारा सहमति पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और नॉन ज्यूडिशियल स्टांप सहित अन्य दस्तावेज शामिल था।शिविर में शामिल जिला भू-अर्जन कार्यालय और अंचल के पदाधिकारियों ने बताया कि कागजात का सत्यापन किया जाएगा। यदि किसी प्रकार की आपत्ति नहीं पाई गई तो संबंधित रैयतों के बैंक खाते में मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। चतुरपट्टी मौजा में 150 एकड़ भूमि का अधिग्रह...