Muzaffarpur News: पारू में ऑटो से टकराई नीलगाय, तीन घायल
मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के जलिलनगर गांव के पास एसएच-74 पर बुधवार के देर शाम चलती ऑटो से नीलगाय टकरा गई। इससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार मां-बेटा समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तीनों को इलाज के लिए पारू सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से एक को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। तीनों घायल थाना क्षेत्र के ठेंगपुर गांव के हैं।घायल 60 वर्षीय नसीमा खातून ने बताया कि वह अपने पुत्र नौशाद आलम (25) और पड़ोसी शहाना खातून (40) के साथ डॉक्टर को दिखाकर मुजफ्फरपुर से ऑटो से घर लौट रही थी। ऑटो जैसे ही जलिलनगर गांव के पास पहुंचा वैसे ही एक नीलगाय ऑटो पर कूद गया। इससे ऑटो पलट गया और वे तीनों जख्मी हो गए। बताया कि मो. नौशाद का बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.