Muzaffarpur News: पारू की दो पंचायतों में सहयोग शिविर के दौरान हंगामा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की वहदीनपुर, मोहजमा और आंनदपुर खरौनी पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें से दो पंचायतों में शिविर के दौरान हंगामा हुआ। मोहजमा में नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों ने हंगामा किया। इस कारण कुछ देर के लिए शिविर में अफरातफरी मच गई। कुछ गणमान्य लोगों के समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। वहीं, वहदीनपुर पंचायत में अपनी बकाया मानदेय को लेकर स्वच्छताकर्मियों ने पंचायत सचिव के खिलाफ विरोध जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.