मुजफ्फरपुर, नवम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पारू के सखरा गांव में स्टेट बोरिंग परिसर में हत्यारोपित पति व उसके घर वालों ने सोनी सिंह का शव जलाया। यह आरोप सोनी की मां मीना देवी और परिजनों ने लगाया है। तीन दिनों से शव जलाने के स्थल का फोटो और वीडियो लेकर परिजन सदर थाने का चक्कर काट रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि सदर थाने की पुलिस हत्या के इस गंभीर मामले में शव जलाए जाने के महत्वपूर्ण साक्ष्य को देखने तक नहीं जा रही है। एसडीपीओ नगर-2 दीपक कुमार ने बताया कि सोनी सिंह के पुत्र का बयान लिया गया है। उसने बताया है कि मां बीमार थी। किडनी ट्रांसपलांट हुआ था। पिता नीतेश सिंह ने अपनी एक किडनी मां को दान दिया था। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सोनी सिंह बीमार रहती थी। इसके कारण मौत हो गई थी। एसडीपीओ नगर-2 ने बताया कि सोनी सिंह ...